दोनों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे
राजपाल ने पार्वती का जसविंदर कौर और प्रदीप का लखविंदर सिंह नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। राजपाल फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य कागजात के साथ उनसे मिला और बताया कि जसविंदर कौर की दस करोड़ की जमीन है, जो पांच करोड़ में मिल जाएगी। उन्होंने संबंधित जमीन की पड़ताल की। इसके बाद राजपाल ने उनको पार्वती और प्रदीप से मिलवाया।
ये भी पढ़ें- UP News: किशोरी को अगवा कर दो भाइयों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, धर्मांतरण कराने ले गए मौलवी के पास
आरोप है कि अन्य लोग भी साथ रहे। जमीन के नाम पर उनसे 1.37 करोड़ रुपये ले लिए। बाद में पता लगा कि राजपाल ने पार्वती को जसविंदर और प्रदीप को लखविंदर बनाकर पेश किया था। इधर, जसविंदर गौर ने भी सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुभाषनगर पुलिस ने रविवार को बदायूं के ज्ञान प्रकाश, पार्वती और शाहजहांपुर के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।