भुता। थाना पुलिस ने छापा मारकर ग्राम मिर्जापुर के पास 400 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी शनिवार को ग्राम उदयपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना अध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के मुताबिक वह शुक्रवार शाम को गश्त कर रहे थे। ग्राम मिर्जापुर पुलिया पूर्व ब्रिक फील्ड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े दो लोग पुलिस जीप को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम थाना केसरपुर फरीदपुर निवासी सचिन कुमार और दूसरे ने शुभम शर्मा गणेशनगर सुभाषनगर बरेली बताया। उनसे 400 ग्राम अफीम बरामद हुई।
दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि यह माल उनका नहीं है, बल्कि मोहल्ला कसवान थाना फरीदपुर के इस्लाम खां का है। वह तो इसे बेचकर रुपये उसे देते हैं। पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे उदयपुर पुलिया के पास छापा मार कर इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। संवाद