ये आरोपी पकड़े गए
- असलम निवासी फरीदापुर चौधरी,थाना इज्जतनगर
- जीशान निवासी फरीदापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर
- नासिर निवासी परतापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर
सीओ तृतीय ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों आरोपी संरक्षित पशुओं को मारने के मामले में वांछित थे। आरोपियों से तीन तमंचे, तीन कारतूस, छह खोखा कारतूस, पशुओं को मारने के उपकरण, बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल तीनों बदमाशों एवं सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी असलम के विरुद्ध पूर्व में गोवध व आर्म्स एक्ट के पांच मामले पंजीकृत हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।