भोजीपुरा। हिंदुओं को मुस्लिम बनाने की धमकी देते हुए फेसबुक पर वीडियो जारी की गई है। इससे हिंदूवादी संगठनों में रोष है। युवा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने ट्वीट करके कार्रवाई की मांग उठाई है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मझौआ गंगापुर निवासी मोहम्मद वसीम अंसारी ने अपनी फेसबुक आईडी पर वीडियो अपलोड किया। उसमें कहते हुए दिख रहा है कि हिंदुओं को एक दिन मुस्लिम बनाना है। अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। मझौआ गंगापुर में दो-तीन साल पहले ताजिया जुलूस के दौरान डीजे बजाने के संबंध में दोनों समुदायों के बीच पथराव हुआ था। वीडियो के कारण युवा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विवेक गंगवार ने कार्रवाई की मांग उठाई है।
प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो किसी दूसरे देश की ओर से भेजा गया है। वसीम अंसारी ने इस वीडियो को वायरल किया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद