नवाबगंज। ढाबा संचालक के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए तमंचा निकाल कर धमकी दी। जब ढाबा संचालक ने विरोध किया तो मारपीट कर उनकी अपहरण की कोशिश की गई। ढाबा संचालक ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित रिछोला किफायतुल्ला गांव के सोमपाल हाईवे पर गंगवार एनर्जी पेट्रोल पंप के पास ढाबा चलाते हैं। सोमपाल ने तहरीर देकर कि शुक्रवार शाम वह पेट्रोल पंप पर कार्य करा रहे थे। तभी सुड़ियावा गांव के दिनेश कुमार, औरंगाबाद गांव के सचिन कुमार और हाफिजगंज गांव के अनूप सरदार अपनी कार से आए और गाली देते हुए तमंचा दिखाकर धमकी दी। विरोध पर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट कर अपहरण कर ले जाने लगे। हालांकि वह किसी तरह बच निकले। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद