कार सवार चार लोगों ने एक युवक को सोमवार शाम मारपीट के घायल कर दिया। आरोप है कि हवाई फायरिंग करके पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल दिनेश कुमार ने थाना नवाबगंज में अनूप जेलदार, सचिन गंगवार, राजा गुप्ता और आशीष गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिनेश ने बताया कि अनूप जेलदार ने उनको चौराहे पर बुलाया था, जहां अन्य आरोपियों के साथ अनूप ने हॉकी से हमला किया। अनूप जेलदार ने दहशत फैलाने के लिए दो बार हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोस्त हैं, जिनके बीच मनमुटाव के कारण मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।