नवाबगंज। रामलीला मेले में गुंडागर्दी कर रहे दबंगों को विहिप के गो रक्षा विभाग में जिला गोशाला संपर्क प्रमुख ने मना किया तो आरोपियों ने बाद में देख लेने की धमकी दी है। शनिवार को दबंगों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे परेशान कार्यकर्ता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के मोहल्ला दयालपुरा निवासी प्रिंस गुप्ता विहिप के गो रक्षा विभाग में जिला गोशाला संपर्क प्रमुख हैं। शुक्रवार की रात वह नगर में चल रहे रामलीला मेले में घूम रहे थे। इसी बीच उनकी नजर मेले में गुंडागर्दी कर रहे दबंगों पर पड़ी तो उन्होंने उनका नाम-पता पूछ लिया, जिससे नाराज दबंग ने बाद में देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद