शीशगढ़। एक माह बाद भी दहेज लोभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर विवाहिता के पिता ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बेटी के हत्यारोपी फोन पर जबरन समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही धमका रहे हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम बूंची की गौटिया निवासी हरपाल पुत्र जागनलाल ने एसएसपी को पत्र भेज कर बताया कि उनकी बेटी नीरज का विवाह पिछले वर्ष 27 मई को थाना आंवला के ग्राम गणेशपुर गौटिया निवासी कुंवरपाल के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर शादी के एक साल बाद ही पति कुंवर पाल समेत अन्य लोग तीन सितंबर को बेटी की गला दबा हत्या कर दी थी।
विवाहिता के पिता का कहना है कि एक माह पहले मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद से कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद