फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलाभिषेक शोभायात्रा में उमड़े सैकड़ों शिवभक्त, अलखनाथ मंदिर में किया सामूहिक रुद्राभिषेक

Mon, 20 Jul 2026 11:53 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सोमवार को नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने शहर में जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली। यह श्यामगंज से शुरू होकर बाबा अलखनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे चरण में सोमवार को शहर में शिव भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा अलखनाथ मंदिर पहुंची। अलखनाथ मंदिर परिसर में पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक कर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन


सुबह सात बजे श्यामगंज स्थित शिविर कार्यालय पर श्रद्धालु अपने हाथों में गंगाजली लेकर एकत्र हुए। जलाभिषेक समिति के महामंत्री आशुतोष अग्रवाल के निर्देशन में गणेश स्तुति और नाथ नगरी चालीसा के पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिवभक्त हाथों में नंदी ध्वज थामे मंगल ध्वनि और जयकारों के साथ अपने-अपने वाहनों से शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़े।

बाबा अलखनाथ मंदिर में हुआ रूद्राभिषेक - फोटो : संवाद
इन इलाकों से गुजरी शोभायात्रा 
यह शोभायात्रा साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, खंडसारी नाथ मंदिर, आलमगीर गंज, कुतुबखाना और बड़ा बाजार से होते हुए किला क्षेत्र स्थित प्राचीन अलखनाथ मंदिर पहुंची। बाबा अलखनाथ मंदिर पहुंचने पर पुरोहित आशुतोष शर्मा ने वैदिक रीतियों से सामूहिक जलाभिषेक और रुद्राभिषेक संपन्न कराया। 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्राचीन शिवलिंग पर गंगाजल, पुष्पमाला, बेलपत्र, जौ, चंदन, केसरिया वस्त्र और चांदी का मुखारविंद अर्पित कर भगवान शिव का दिव्य शृंगार किया। शोभायात्रा एवं रुद्राभिषेक में समिति के पदाधिकारी ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, प्रेमशंकर, अजय अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें