फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवांगी की हत्या की कोशिश करने वाले.. पुलिस पीछे-पीछे

Mon, 19 Oct 2020 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बहेड़ी थाने में आरोपी पति शुभम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

कार में बंद कर आग लगाने के बाद सीधे पहुंचे गाजियाबाद, सुबह मुजफ्फरनगर निकले
विज्ञापन

मौके पर गिरफ्तार आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेजा

बहेड़ी (बरेली)। उम्र में 10 साल बड़ी पत्नी को भाई और दोस्त की मदद से कार में ही जलाकर मारने की कोशिश करने वाले गाजियाबाद के शुभम को पुलिस ने रविवार को जेल दिया। पुलिस के मुताबिक शुभम का भाई और दोस्त शिवांगी को कार में बंद कर आग लगाने के बाद सीधे गाजियाबाद पहुंचे थे लेकिन अब उनकी लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली है। इस बीच पुलिस ने रविवार को भवाली जाकर भी छानबीन की।
गाजियाबाद के शुभम ने वजीरगंज (बदायूं) की शिवांगी से प्रेम विवाह किया था लेकिन बाद में दोनों के बीच टकराव शुरू हुआ तो चार दिन पहले शुभम अपने भाई शशांक और दोस्त प्रशांत के साथ शिवांगी की हत्या की साजिश तैयार करने के बाद उसे वजीरगंज उसके मायके ले आया था जहां से शुक्रवार शाम वह उसे लेकर कार से भवाली (उत्तराखंड) जाने के लिए निकला था। जूस में नशा देने के बाद वह शिवांगी को बहेड़ी के पास एक ढाबे पर कार में ही छोड़कर उतर गया जहां से उसका दोस्त प्रशांत शिवांगी को कार समेत ले भागा। कुछ किलोमीटर आगे उसने शशांक के साथ कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी लेकिन शिवांगी के जलने से पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। इसके बाद शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन शशांक और प्रशांत फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शुभम को जेल भेजे जाने के बाद शिवांगी अपने मायके वजीरगंज चली गई। पुलिस की तीन टीमें रात से ही फरार शशांक और प्रशांत की तलाश में गाजियाबाद पहुंचीं, रविवार को उनके मुजफ्फरनगर में होने का पता लगने के बाद अब वहां पहुंची हैं। एक टीम भवाली भी पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक प्रशांत ने अपना मोबाइल रविवार सुबह से ही बंद कर रखा था, लेकिन शाम को कुछ देर के लिए ऑन किया तो उसकी लोकेशन मिल गई।

शुभम को पछतावा नहीं, बोला- जेल से आने के बाद दे दूंगा तलाक

जेल जाते हुए शुभम को अपने किए पर पछतावा नही था। उसने फिर दोहराया कि शिवांगी उसके मां-बाप की इज्जत नहीं करती थी। हर किसी को गाली देकर बात करती थी। मासूम बेटे को भी बेरहमी मारती-पीटती थी। नसीब से वह बच तो गई लेकिन वह उसको अब अपने साथ नहीं रखेगा और जेल से आने के बाद तलाक दे देगा। बोला, दूसरी शादी भी नहीं करूंगा, बेटे को लेकर बाहर चला जाऊंगा।

शिवांगी बोली- उसे सजा तो भुगतनी पड़ेगी लेकिन मैं रहूंगी उसी के साथ

इधर शुभम जेल गया, उधर शिवांगी बदायूं के वजीरगंज में अपने मायके के लिए रवाना हो गई। जाते-जाते उसने कहा कि शुभम के जेल से सजा काटकर लौटने के बाद वह उसी के साथ रहेगी। कहा, उम्र में बड़ी हूं, यह ख्याल उसे शादी करते समय क्यों नहीं आया। अब परिवार के लोगों के सुर मे सुर मिलाकर बोल रहे हैं। हालांकि उसके साथ उन लोगों ने जो किया है उसकी सजा तो तीनों को भुगतनी ही पडे़गी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें