बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रोटरी भवन में स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी इंजीनियर एएल गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा और अविनाश चंद्र सक्सेना को हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न दिए गए। इस दौरान चार नए सदस्यों को क्लब में शामिल किया गया। इसमें मुकेश सक्सेना, एएस. अग्रवाल को मेंबरशिप डेवलपमेंट अवार्ड से नवाजा गया। मुख्य अतिथि डॉ. एमएस बासु, विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल रहे। इस दौरान सीएस अंकित अग्रवाल, सत्येन्द्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, रीता सक्सेना, हेमंत शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद