फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्मस्थल पर पथराव के आरोपियों को भेजा जेल

Thu, 14 Sep 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नौगवां गांव में धर्मस्थल पर पथराव करने के आरोपी पप्पू, मुबारिक, इरशाद, यूसूफ, जाहिद, इरशाद और नाजिर अली को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, विवाद के बाद बुधवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव में मंगलवार रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। वहां बैठे लोगों की भी पिटाई की। चार लोग घायल हो गए थे। तहरीर पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को सात आरोपियों को जेल भेज दिया गया। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बुधवार को भी गांव पहुंची। ज्यादातर आरोपी घरों से फरार हो गए हैं।
एहतियातन गांव में बुधवार को भी पुलिस तैनात रही। कई आरोपियों के परिजनों ने भी गांव छोड़ दिया है। वह लोग मकान में ताला डालकर अपने रिश्तेदारों के घर रह रहे हैं। फरीदपुर सीओ गौरव सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें