फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऐसे बचाएंगे जान... ताले में बंद आग से बचाव के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला चिकित्सालय में आग लगी तो लोगों की जान बचाना मुश्किल होगा। यहां आग से बचाव के इंतजाम ताले में बंद हैं। जरूरत पर उनका तत्काल संचालन मुश्किल है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निरीक्षण में इसकी पोल खुली। वहीं, कई जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपडेट मिले, पर जारी नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे जिलाधिकारी एसएनसीयू पहुंचे। पूर्व में आग लगने के बाद यहां नए उपकरण लगे हैं। स्मोक डिटेक्टर की सक्रियता की जानकारी लेने के बाद डीएम ऑपरेशन थिएटर पहुंचे। फायर हाइड्रेंट और पैनल पर ताला लगा मिला। डीएम ने उसे संचालित करने के लिए कहा तो स्टाफ के पास चाबी ही नहीं थी। कार्यालय में एक चाबी होने का हवाला देकर स्टाफ ने उसे लाने की बात कही। इस पर डीएम ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को हमेशा एक चाबी रखने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पर उपकरणों को तत्काल इस्तेमाल किया जा सके।

जन्म प्रमाणपत्र के लिए लगी थी कतार
फार्मेसी पहुंचकर डीएम ने दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। जन्म प्रमाणपत्र कार्यालय पर कतार लगी देख लोगों से पूछताछ की। पता चला कि लोग लगातार चक्कर काट रहे हैं। स्टाफ से पूछताछ में पता चला कि छह माह से पोर्टल खराब है। ज्यादातर परिजन को प्रसव के बाद ही प्रमाणपत्र दे दिया जाता है, पर बच्चों के नाम बाद में लिखवाने के लिए वे फिर आते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर आंकड़े दुरुस्त मिले।
विज्ञापन


तीमारदारों से पूछा- रुपये तो नहीं मांगे
लेबर रूम स्थित डॉक्टर कक्ष में एक स्टाफ और मरीज मिला। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर जांच कराने के लिए इंतजार कर रहे मरीज से बात की। पूछा कि कितने देर से इंतजार कर रहे हो, किसी ने रुपये तो नहीं मांगे? इस पर मरीज ने कोई दिक्कत न होने की बात कही। डीएम ने मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें