फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ऑनलाइन होगा ताजुश्शरिया का उर्स

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

दरगाह पर 28 जून को अदा होगी तकरीब, घरों पर ही नियाज नजर करने की अपील

बरेली। ताजुश्शरिया हजरत मुफ्ती अख्तर रजा खान अजहरी मियां का उर्स 28 जून ऑनलाइन को मनाया जाएगा। उर्स की सारी तकरीब दरगाह शरीफ पर होंगी। लोगों से इस दौरान अपने घरों पर ही नियाज नजर करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

उर्स ताजुश्शरिया का सोमवार को पोस्टर जारी किया गया। इसके मुताबिक एक दिवसीय कार्यक्रम ताजुश्शरिया दरगाह के सज्जादानशीन और काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खान कादरी की सरपरस्ती में होगा। पोस्टर में बताया गया है कि लॉकडाउन की वजह से इस बार उर्स में सिर्फ फातेहा ख्वानी होगी। लोग अपने घरों पर ही नियाज नजर कर उर्स ताजुश्शरिया का एहतमाम करेंगे। वेबसाइट का एक लिंक भी जारी किया गया है जिस पर दरगाह में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना जा सकेगा।
जमात रजा मुस्तफा के मीडिया प्रभारी समरान खान ने बताया कि उर्स की तकरीब सुबह कुरानख्वानी से शुरू होगी और फिर नातो मनकबत की महफिल सजेगी। इसी बीच ताजुश्शरिया के वालिद मुफस्सिर ए आजम हजरत इब्राहिम रजा खां जिलानी मियां के कुल की रस्म सुबह 7:10 बजे अदा की जाएगी। शाम को 5:30 बजे फिर महफिल का आगाज होगा। इसमें नातो मनकबत के साथ उलमा ए इकरम की तकरीरें भी होंगी। इस दौरान शाम 7: 14 बजे ताजुश्शरिया के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। सज्जादानशीन असजद मियां की दुआ के साथ तकरीब खत्म होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें