फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर तक चलेगा बारिश का ये सिलसिला

विज्ञापन
बारिश के बाद आईवीआरआई अंडरपास में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मंगलवार को झमाझम बारिश से तरबतर हुए लोग, मिली राहत
विज्ञापन

तापमान में दर्ज हुई रिकॉर्ड गिरावट, 33.2 एमएम हुई बारिश

बरेली। पिछले तीन दिनों से रह-रहकर हो रही बारिश के बाद मंगलवार को रिकॉर्ड बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिला दी। तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज हुई। शाम को हवाओं में हल्की ठंड का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार समेत हफ्ते भर तक हल्की मध्यम बारिश का सिलसिला बरकरार रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

बीते करीब तीन दिनों से सुबह बारिश के बाद दिन में धूप खिल रही थी। उमस हावी होने से रात में सुकून की नींद मयस्सर नहीं हो रही थी। ऐसे में झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए हुए लोगों की मुराद मंगलवार को पूरी हो गई। सोमवार देर रात से ही हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह बारिश के लिए अनुकूल माहौल बन गया। लिहाजा, घने बादलों के छाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे तक तेज बारिश हुई। घंटे भर राहत के बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर भर यह दौर जारी रहा। शाम चार बजे से कुछ राहत मिली और फिर देर रात में बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार की दोपहर तीन बजे तक 33.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून उत्तर भारत से टकरा रहा है। जिसकी वजह से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो जारी रहेगा।

धान के लिए राहत... मगर बाकी फसलों के लिए सतर्क रहें

भारी बारिश के बाद किसानों को धान की पौध रोपने के लिए भले ही सिंचाई से मुक्ति मिली हो मगर अन्य फसलों के लिए यह बारिश मुसीबत बन सकती है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक है मगर ऐसी फसलें जिनकी लताएं जमीन पर रहती हैं उन्हें कीटनाशक का प्रयोग करना चाहिए। फसल में रोग लग सकते हैं। वहीं, जो किसान फसल मंडी ले जा रहे हैं उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। फसलों को अच्छे से पैक कर ही ले जाएं। भरतौल के किसान भाई राजेंद्र और सुरेंद्र का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में धान की ही फसल रोपी जा रही है। सिंचाई से काफी हद तक किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें