फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार से 12वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं तृतीय यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी परिसर में किया जाएगा। टूर्नामेंट शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष देव मूर्ति, टीटीएफआई के पूर्व जनरल सेक्रेटरी अरुण कुमार बनर्जी और यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक करेंगे। तीन अगस्त को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 30 जिलों के 400 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बालक व बालिका वर्ग की 12 श्रेणियों में 650 मुकाबले खेले जाएंगे। ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता और सेमीफाइनल में खेलने वाले खिलाड़ियों को 75,000 रुपये नकद पुरस्कार मिलेगा।
डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव डॉ. दीपेंद्र कमथान ने बताया कि टूर्नामेंट में लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव, गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा, गौतमबुद्धनगर के श्रीधर जोशी और गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी शामिल होंगे। अंतरराष्ट्रीय ब्लू बैज अंपायर अमित सिंह मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें