फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन के कोच में आग लगने की एक माह में तीसरी अफवाह, पिछले मामलों में जांच अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक माह के भीतर रविवार को तीसरी बार ट्रेन के कोच में आग लगने की अफवाह फैली। भगदड़ की वजह से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी। एक माह के भीतर इस तरह की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले के दो मामलों की जांच अभी अटकी हुई है। इधर, अफवाहों की वजह से फिर यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन

14 जुलाई को 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस के सामान्य कोच में आग लगने जैसी बदबू आने पर पितांबरपुर स्टेशन के पास यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोक दिया था। इस दौरान भी कई यात्री ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गए थे। 21 जुलाई को 04303 बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में गुमथल स्टेशन के पास आग बुझाने का सिलिंडर लीक होने से भगदड़ मची थी। दोनों मामलों की जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है।
पंजाब मेल में रविवार सुबह हुई घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर सही ढंग से टंगा था। किसी शरारती तत्व ने उसकी पिन को पुश कर दिया। इस मामले में भी अधिकारी जांच और शरारती तत्वों की पहचान कराने की बात कह रहे हैं। फिलहाल, किसी शरारती तत्व की पहचान नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें