फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: युवा कलाकारों ने गीत-संगीत से बांधा समां

Mon, 13 Feb 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
माधव राव सिंधिया स्कूल में ओपन स्टेज कार्यक्रम
विज्ञापन
बरेली। बीट बॉक्सिंग कर दानिश ने जहां लोगों को थिरकने पर मजबूर किया, तो वहीं एसआरएमएस रिद्धिमा के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत हास्य नाटक से दर्शक लोटपोट हो गए। एक के बाद एक गीत-संगीत की प्रस्तुति से युवा कलाकारों ने ओपन स्टेज कार्यक्रम का समां सुबह से शाम तक बांधे रखा।
विज्ञापन

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार को बैठक कलाकारों की ओपन स्टेज कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय में कराया गया। इसमें बरेली व मुरादाबाद मंडल के 25 कलाकारों ने कविता पाठ, कॉमेडी, गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं। डांसर उमंग ने लिरिकल फ्री स्टाइल डांस से ढेर सारी तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरएमएस रिद्धिमा की विभागाध्यक्ष अंबाली प्रहराज और संगीतकार रोनी फिलिप ने दीप जलाकर किया। अंबाली प्रहराज ने भरतनाट्यम की मोहक प्रस्तुति दी।
वहीं, रोनी ने सैक्सोफोन के संगीत से मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ऋतु और श्रीकांत शर्मा ने किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. सौरभ अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रबंध निदेशक चंदना अग्रवाल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में इशिका सिंह और अक्षत टंडन ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें