हाफिजगंज। अपहरण के बाद युवती की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती की हत्या करने वाले दंपती को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
14 जुलाई को हाफिजगंज क्षेत्र से एक युवती का नवाबगंज निवासी पवन गुप्ता उर्फ मोनू ने अपनी पत्नी के साथ अपहरण कर लिया था। युवती से अवैध संबंध के चलते पत्नी के साथ मिलकर युवती को बेरहमी से मार डाला था। मामले में दंपती पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को जांच में मोनू गुप्ता के भाई सोनू उर्फ संजीव गुप्ता का भी घटना में शामिल होने का सुराग मिला। पुलिस ने राजघाट के पुल पर हत्या में शामिल मोनू के भाई व तीसरे आरोपी सोनू उर्फ संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद