फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर से 3.5 लाख रुपये का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
भमोरा। चोरी के बाद बिखरा सामान-संवाद
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण के घर से शुक्रवार की रात चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। गांव प्रेमराजपुर निवासी जसवीर ने बताया कि पत्नी व बच्चे अधिक गर्मी के चलते रात में कमरे की छत पर सो रहे थे। वह नीचे नल के पास सो रहे थे। रात एक बजे के करीब डायल 112 की आवाज पर जाग कर छत पर देखा तो पड़ोसी महिपाल के घर में हुई चोरी की पुलिस जानकारी कर रही थी। महिपाल ने बताया कि घर में रखे मोबाइल फोन के साथ चांदी के आभूषण भी चोर ले गए हैं। नीचे आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बक्से में रखे दो लाख 65 हजार रुपये नकद व 80 हजार रुपये के आभूषण गायब थे। जसवीर ने बताया कि वह लहसुन का व्यापार करते हैं। हाथरस लहसुन खरीदने जाने के लिए यह पैसे ब्याज पर लेकर रखे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें