फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियंत्रित बाइक बोर्ड से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। घर से कस्बा शेरगढ़ जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दिशा निर्देश के लोहे के बोर्ड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में बाइक चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव डेलपुर निवासी दौलत राम का 18 वर्षीय पुत्र विकास 17 वर्षीय फुफेरे भाई प्रशांत निवासी गांव परचंवा थाना शाही के साथ शेरगढ़ कस्बे में बाइक से जा रहा था। शाही-शेरगढ़ मार्ग स्थित रम्पुरा पुल के नजदीक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक बोर्ड से टकरा गई। परिजन दोनों घायल को बरेली ले जा रहे थे, जहां रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने विकास के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें