सिरौली। गांव अंजनी में बंद मकान से चोर लाखों के गहने, कपड़े व बर्तन चोरी कर ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस से शिकायत की है।
गांव प्रेमपाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह जब दिल्ली से लौटे, तब मकान का दरवाजा बंद था। अंदर देखा तो अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए पड़े थे। सारा सामान फैला था। प्रेमपाल ने बताया कि चोर जेवर, पीतल के बर्तन व कपड़े भी ले गए। इससे सात दिन पूर्व चोर ब्रजमोहन पांडे के ट्यूबवेल से बैटरी व इंवर्टर चोरी कर ले गए, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इस बीच चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। संवाद