आंवला। आम आदमी पार्टी नेता नितिन शर्मा का आरोप है कि शुक्रवार शाम उनके पड़ोस मेंं रहने वाले छह आरोपियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो आरोपियों ने उनके भाई व उनको लात-घूंसों से जमकर पीटा। पिटाई से दोनों भाई को चोटें आयी हैं। घटना से उनकी माता मीरा शर्मा बेहोश हो गई, जिनकाो नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। नितिन शर्मा पार्टी के टिकट पर पालिका अध्यक्ष पद पर पिछला चुनाव लड़ा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला रतनलाल गली निवासी प्रतीक शर्मा, कुशाग्र शर्मा, विपिन शर्मा, गोविंद शर्मा, विकास व शिवम सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद