फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात फुट लंबी सुरंग बनाकर पंजाब नेशनल बैंक शाखा में घुसे चोर, स्ट्रांग रूम का गेट तोड़ा, लेकिन कैश तक नहीं पहुंचे

Wed, 08 Dec 2021 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि बैंक शाखा में चोरी की कोशिश पर तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले के शेरपुरकलां में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोर सोमवार को रात में सात फुट लंबी सुरंग बनाकर घुस गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम का एक गेट खोल लिया। उसका शीश तोड़ दिया। मगर स्ट्रांग रूम में रखे कैश तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


पुलिस की फील्ड यूनिट ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा। खोजी कुत्ता सुरंग को सूंघने के बाद बैंक शाखा के पीछे आबादी में करीब पांच सौ मीटर दौड़कर एक निर्माणाधीन भवन के पास रुक गया।

पुलिस ने मालिक और निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूरों से घटना को लेकर पूछताछ की है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा कराने के निर्देश सीओ को दिए। 
विज्ञापन


सीओ वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि बैंक शाखा में चोरी की कोशिश पर तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें