फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विफ्ट कार से आए, स्कॉर्पियो चुरा ले गए: घर के बाहर से सपा नेता की गाड़ी चोरी; चोरों ने शहरभर में घुमाया

Fri, 14 Jul 2023 02:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुंशीनगर से बुधवार रात स्विफ्ट कार से आए चोरों ने कलीम उद्दीन के घर के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो कार चुरा ली थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोरों ने उसे पूरे शहर में घुमाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर से बुधवार रात स्विफ्ट कार से आए चोरों ने घर के बाहर खड़ी सपा नेता की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पहले चोर स्विफ्ट कार से निकलते हैं और उसके पीछे उनकी काली स्कॉर्पियो निकलती है। सपा नेता ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार की खोजबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुंशीनगर निवासी सपा नेता कलीम उद्दीन ओमेगा कोचिंग के डायरेक्टर हैं। उन्होंने बुधवार रात अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह कार गायब मिली तो खोजबीन की। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि स्विफ्ट कार से आए चोरों ने स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी कर ली है। 

ये भी पढ़ें- अजब प्रेम की गजब कहानी: 2300 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमी के पास पहुंची महिला, बेटा भी लेकर आई साथ
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चोरों ने शहरभर में दौड़ाई गाड़ी 

पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि चोरों ने स्कॉर्पियो पूरे शहर में घुमाया। वीडियो में आगे स्विफ्ट कार चल रही है। उसके पीछे स्कॉर्पियो चल रही है। दोनो कारों को मुंशीनगर के अलावा फनसिटी, बैरियर चौकी, सेटेलाइट, ईसाइयों की पुलिया और मालियों की पुलिया पर देख गया। मालियों की पुलिया के बाद कारों की लोकेशन नहीं मिली। पुलिस अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें