तीनों चोर तीनों कार लेकर विकास भवन रोड की ओर निकल गए। दोनों कारों के स्टार्ट होने पर उनकी लाइटें भी ब्लिंक हुईं। इससे जाहिर है कि आवाज भी हुई होगी पर यहां अस्पतालों की वजह से गाड़ियों की आवाजाही लगातार होने से शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया। चोर 4.28 बजे निकल गए। इस लिहाज से कुल 18 मिनट में कारें चोरी कर ली गईं।
सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर गार्डन से दो कारें चोरी की गई हैं। मौके का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।