फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चोर ने फोन चोरी कर यूपीआई से ढाई लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव पिपौली निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन साप्ताहिक बाजार से चोरी कर यूपीआई के माध्यम से चोर ने ढाई लाख उड़ा दिए। पीड़ित ने थाना पुलिस और साइबर क्राइम विभाग को शिकायतीपत्र दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पिपौली निवासी नरेश गंगवार प्राइवेट विद्यालय में अध्यापक हैं। वह साप्ताहिक बाजार करने दुनका गए थे। इसी बीच उनका फोन चोरी हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने कस्टमर केयर की सहायता से मोबाइल फोन में पड़ी सिम कार्ड को तत्काल बंद करा दिया। अगले दिन उक्त नंबर का नया सिम कार्ड भी प्राप्त कर लिया, लेकिन इसके बाद लगातार दो दिन तक 29 बार में यूपीआई के माध्यम से दो लाख 39 हजार रुपये केनरा एवं आईसीआईसीआई शाखाओं के खाते में फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने ट्रांसफर कर लिए, जिसका उनके पास लेनदेन से संबंधित कोई मैसेज भी नहीं आया।
अगले दिन बाद जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस देखा तो खाते में बिल्कुल रुपये नहीं थे। इसके बाद उन्होंने मामले के संबंध में शिकायत संबंधित थाना शाही में की। ऑनलाइन शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें