देवरनियां। चेकिंग के दौरान चोरी करके लाए गाए तीन ट्रैक्टरों समेत एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। एसआई राजपाल सिंह थाना गेट पर संदिग्ध ट्रैक्टरों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर के बताए पते पर जब पुलिस टीम ने छापा मारा तो तीन ट्रैक्टर मिले। यह ट्रैक्टर चोरी करके लाए गए थे। पुलिस ने उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर थाने के चकरपुर निवासी धर्मेन्द्र को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र उत्तराखंड के ही उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के चकरपुर निवासी दिलीप और इसी थाना क्षेत्र के गांव सरकडा निवासी अशरफ के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया करता है। पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र को जेल भेज दिया है। पुलिस उक्त दो आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद