फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी बैनामा दिखाकर रकम हड़पी, बोले- हम हैं राष्ट्रीय भूमाफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किसी दूसरे व्यक्ति के प्लॉट का फर्जी बैनामा बनाकर शातिरों ने उसे बेचने का सौदा तय कर 13 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने खुद को राष्ट्रीय भूमाफिया बताकर धमकाया। इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के संतनगर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नासिर, शाकिर उर्फ टीटी, इरशाद, रिजवान और पीयूष चौधरी ने कटरा चांद खां निवासी अभिषेक को प्लॉट का मालिक बताया। प्लॉट मुनासिब दाम में दिलवाने और मोटा मुनाफा होने की बात कही। इस पर राजेंद्र ने 13 लाख रुपये में 311 वर्ग गज जमीन का एग्रीमेंट अभिषेक से करा लिया।
रुपये लेने के बाद अभिषेक ने बैनामा करने से मना कर दिया। जानकारी करने पर पता चला कि जिस प्लॉट का अभिषेक ने सौदा तय किया है वह प्लॉट किसी और का है। अभिषेक ने गलती मानते हुए रकम वापस लौटाने का वादा किया। इसके बाद भी रुपये नहीं लौटाए। अभिषेक और उसके साथी खुद को राष्ट्रीय भूमाफिया बताकर धमकाने लगे। आरोप है कि यह लोग गिरोह बनाकर ठगी करते हैं। इस गिरोह का सरगना हिस्ट्रीशीटर शाकिर उर्फ टीटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें