शीशगढ़। पीएम आवास योजना - दो के आवेदकों की जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदकों की पहली सूची नगर पंचायत कार्यालय को प्राप्त हुई है, जिसमें विधवा, दिव्यांग, अनुसूचित जाति के लोग व सफाई कर्मियों के 282 आवेदन जांच को मिले हैं, जो शासनादेश के अनुसार वरीयता मिलेगी। बाकी 2793 अन्य श्रेणी के आवेदकों की जांच बाद में की जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा आवेदकों के घर जाकर बारीकी से जांच की जा रही है। नगरपंचायत शीशगढ़ में 3075 आवेदकों ने पीएम आवास योजना - दो के लिए आवेदन किया है।
गलत नाम, पता, मोबाइल नंबर होने से आ रही है जांच में दिक्कत
अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत शीशगढ़ में पीएम आवास योजना- दो में 282 आवेदन जांच को मिले हैं। हम आवेदक के घर-घर जाकर जांच कर रहे है, लेकिन जांच कार्य में घर का पता, गलत नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ रही है। इस बार आवेदकों को तीन जांचों से गुजरना होगा। इसके बाद जो पात्र आवेदक होंगे। उनकी जांच फिर एसडीएम करेंगी। संवाद