बरेली। तीन दिन पहले हवाओं की दिशा बदलने के बाद से लोगों को पसीने से तरबतर कर रही धूप की तपिश कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से हल्के बादल मंडराने और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बुधवार की शाम को निमभन वायुदाब क्षेत्र बनना शुरू हुआ है जिसकी वजह से हल्के और घने बादलों का मंडराना शुरू हो गया है जो अनुकूल माहौल बनते ही बारिश कर सकते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 33.9 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 80 फीसदी रही। ब्यूरो