फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ मार्गों पर नहीं होगा वीआईपी मूवमेंट

Mon, 27 Jul 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान संबंधित मार्गों पर वीआईपी मूवमेंट की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए संबंधित वीआईपी से संपर्क कर उनसे अनुरोध किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


तीन, 10, 17 व 24 अगस्त को सावन के सोमवार पड़ रहे हैं। 11 को शिवरात्रि भी है। जिले के करीब 15 लाख श्रद्धालु कांवड़ उठाते हैं। कछला या गढ़ मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िये मुख्यत: बदायूं-बरेली हाईवे से गुजरते हैं। पीलीभीत मार्ग से भी कुछ श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। ऐसे में इन मार्गों पर रविवार व सोमवार को वीआईपी मूवमेंट पर रोक लगाई गई है। यह निर्णय श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में मदद करेगा। वीआईपी मूवमेंट से श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधाओं को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शहर को तीन सुपर जोन में बांटकर लगाई मजिस्ट्रेट की ड्यूटी
कांवड़ यात्रा को देखते हुए शहर को तीन सुपर जोन, आठ जोन में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की ई है। पहले सुपर जोन में प्रेमनगर, कोतवाली, कैंट, दूसरे में सुभाषनगर, किला, सीबीगंज और तीसरे सुपरजोन में इज्जतनगर, बारादरी थाना क्षेत्र को शामिल किया गया है। प्रत्येक जोन को सेक्टर में भी बांटा गया है। प्रेमनगर में चार, कैंट, सुभाषनगर व इज्जतनगर में तीन-तीन, कोतवाली, किला व सीबीगंज में दो-दो सेक्टर बनाए गए हैं। शहर के प्रमुख शिवालयों में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया गया है। कांवड यात्रा के दौरान कलक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शोभायात्रा वाले मार्गों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान
आमजन व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शोभायात्रा वाले मार्गों पर लगे पेड़ों की टहनियों को काटा जाएगा, ताकि वे बिजली के तारों से न टकराएं और करंट उतरने का खतरा न रहे।
वर्जन
कांवड़ मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट पर रोक रहेगी। इसके लिए वीआईपी से अनुरोध किया जाएगा। सुरक्षा के लिए उठाए गए अतिरिक्त कदम श्रद्धालुओं को सुरक्षित आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने में सहायक होंगे। - भूपेंद्र एस चौधरी, मंडलायुक्त
-
शिवभक्तों को दर्द देगी बदायूं रोड पर फैली निर्माण सामग्री
बरेली। बदायूं रोड पर अवैध कब्जों की भरमार है। चौपुला पुल से बदायूं की ओर उतरते ही सड़क पर रेता-बजरी का कारोबार किया जा रहा है। यह अव्यवस्था 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में शिवभक्तों को दर्द देगी। ज्यादातर कांवड़िये इसी मार्ग से गुजरते हैं। शासन की ओर से कांवड़ मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश हैं, लेकिन यहां नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नतीजा, अवैध व्यापार बेखौफ फल-फूल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में डंपरों के जरिये यहां निर्माण सामग्री लाई जाती है। दिन में सौदा होने पर इसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये निर्माण स्थलों तक पहुंचाया जाता है। एक माह से यही हाल है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। रात में स्थिति और खतरनाक हो जाती है। सामने से आने वाले वाहन की रोशनी पड़ने से निर्माण सामग्री के ढेर दिखाई नहीं देते और हादसे की आशंका बनी रहती है। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए गए प्रवेश द्वार तक सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कांवड़ रूट से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चल रहा है। बदायूं रोड पर भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें