फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ पर नहीं होगा सैनिटाइजर का छिड़काव

विज्ञापन
सैटेलाइट पर समूह में छिड़काव करते दमकल कर्मी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस ने डीएम और एसएसपी को जारी किए निर्देश

बरेली। शासन ने सैनिटाइजेशन के दौरान लोगों के समूह पर छिड़काव करने पर पाबंदी लगा दी है। टीम जानवरों पर भी स्प्रे नहीं कर सकेगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस आरके विश्वकर्मा की ओर से डीएम और एसएसपी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद कुछ दिन पहले सेटेलाइट बस अड्डे पर फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम ने बाहर से आए सैकड़ों लोगों को सड़क पर बैठाकर सैनिटाइजेशन करने के नाम पर उन पर केमिकल युक्त पानी का छिड़काव कर दिया था, जिससे तमाम लोगों की आंखों में जलन के साथ कई और समस्याएं पैदा हो गई थीं। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस महानिदेशक की ओर से सभी डीएम और एसएसपी को गाइड लाइंस जारी कर दी गई हैं। निर्देशों के मुताबिक, बिना सूचना घरों व बिल्डिंगों के अंदर भी छिड़काव पर बंदिश रहेगी। डीएम नितीश कुुमार ने बताया कि इस निर्देश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें