फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं होगी सियासी तकरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- जमात रजा ने लगाए 2,786 वालंटियर्स, जायरीन के लिए सिटी स्टेशन से निशुल्क बस सेवा
विज्ञापन

बरेली। मदरसा जमीयतुर्रजा में काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती में उर्स-ए-रजवी मनाया जाएगा। उर्स प्रभारी सलमान मियां ने बताया कि जमीयतुर्रजा के मंच को सियासी तकरीरों से दूर रखा जाएगा। सिर्फ मजहबी तकरीरें ही होंगी। जायरीन के लिए सिटी स्टेशन से मदरसा जमीयतुर्रजा तक निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जमात रजा के 2,786 वालंटियर्स 24 घंटे और तीनों दिन जायरीन की सेवा में लगे रहेंगे। वह दरगाह आला हजरत, दरगाह ताजुश्शरिया, सिटी स्टेशन, बरेली जंक्शन, सेटेलाइट, इज्जतनगर स्टेशन के अलावा शहर के विभिन्न जगहों पर रहेंगे। डाॅ. मेहंदी हसन, हाफिज इकराम रजा खां, शमीम अहमद, मोईन खान, समरान खान, अब्दुल्लाह रजा खां, यासीन खां आदि उर्स की व्यवस्था में लगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन


तीन दिन बंद रहेंगे नौ विद्यालय
बरेली। उर्स के दौरान 29, 30 व 31 अगस्त को नौ विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार उर्स के आयोजन से प्रभावित होने वाले स्कूलों में इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, खलील उच्च माध्यमिक विद्यालय, एसवी इंटर कॉ़लेज, डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामभरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी शामिल हैं। ये नौ स्कूल 29, 30 व 31 अगस्त को बंद रहेंगे। उर्स के अंतिम दिन 31 अगस्त को शहर के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। अगर किसी विवि, कॉलेज या अन्य में पूर्व नियोजित परीक्षा होनी है तो वह संचालित होगी। 30 व 31 अगस्त को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें