फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सावन के हर सोमवार को स्कूलों-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, जिलाधिकारी ने इसलिए लिया फैसला

Sun, 13 Jul 2025 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली में सावन के हर सोमवार को स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
School Closed - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सावन के हर सोमवार को स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। डीएम अविनाश सिंह ने शहर में कांवड़ियों के दबाव के मद्देनजर सभी स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निर्णय छात्रों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। 
विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, सभी बोर्ड से संबद्ध बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों सहित दिल्ली और बदायूं रोड से पांच किलोमीटर के दायरे में संचालित सभी शिक्षण संस्थान (बेसिक व माध्यमिक स्कूल, टेक्निकल कॉलेज, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) भी सावन के हर सोमवार को विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। शासकीय कार्यों के लिए समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। इस दौरान पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी। 
 

कांवड़ यात्रा: एसएसपी ने झुमका तिराहे पर कट बनाने का दिया निर्देश
सावन माह में पहले सोमवार का जलाभिषेक शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस अधिकारी जुट गए हैं। शनिवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया। जत्थों के आवागमन वाले मार्गों की स्थिति देखी और रोड पर कट के संबंध में निर्देश दिए।
 

एसएसपी ने भमोरा थाना क्षेत्र में बदायूं सीमा तक कांवड़ जत्थों के रुकने के स्थानों का निरीक्षण किया। शिविरों की सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और रखरखाव का जायजा लिया। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता देखी गई। संबंधित अधिकारियों को उनके रखरखाव के निर्देश दिए गए। रामगंगा तिराहा पर रेडियो शाखा व कांवड़ सेल के कर्मचारियों की तैनाती देखी जो जत्थों की संख्या का आकलन कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

बदायूं सीमा से थाना कैंट मार्ग में एसएसपी ने धोपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग का निरीक्षण किया। चौपुला से झुमका तिराहा मार्ग देखा। कांवड़ जत्थों के शहर की ओर सुगम आवागमन के लिए झुमका तिराहा पर कट बनाने के निर्देश दिए गए। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास बने ढाबों को अस्थायी रूप से खाने पीने के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए कहा गया। टोल प्लाजा पर अतिरिक्त कैमरे लगवाने के भी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें