बरेली। चार दिनों तक झमाझम बारिश से राहत पहुंचाने के बाद रविवार को दिन भर खिली धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। सुबह से ही हवा की रफ्तार कम रही और तेज धूप हावी रही जिसकी वजह से तेज उमस ने लोगों को नासाज किया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक दो दिनों से शहर में उच्च वायुदाब हावी होने से बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो सकी। जिसकी वजह से धूप खिलने से उमस हावी रही लोग पसीने से तरबतर हुए। बताया कि सोमवार से चार दिन तक अनुकूल माहौल मिलने पर अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद फिर उच्च वायुदाब हावी हो जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा मेें नमी का स्तर 72 से 88 प्रतिशत तक रहा।