फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनिगमित क्षेत्र के उद्यम और श्रम बल का होगा वार्षिक सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से सोमवार को पीलीभीत बाइपास स्थित होटल में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों और आवधिक श्रम बल के वार्षिक सर्वेक्षण के बारे में बताया। निदेशक अश्वनी कनौजिया के मुताबिक, दोनों सर्वेक्षण वर्ष 2026 में जनवरी से दिसंबर तक किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर में इससे संबंधित जानकारी दी गई। कहा कि अनिगमित क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। रोजगार सृजन समेत देश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान है। सर्वे का उद्देश्य विनिर्माण, व्यापार, सेवा क्षेत्र में असंगठित गैर-कृषि प्रतिष्ठानों की आर्थिक और परिचालन विशेषताओं के आंकड़े जुटाना है। शिविर में क्षेत्रीय कार्यालय बरेली समेत उप क्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर, सीतापुर, मुरादाबाद के पदाधिकारियों शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें