फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में होली पर भरपूर होगी पानी की आपूर्ति, दिक्कत होने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

Wed, 12 Mar 2025 08:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

होली पर बरेली शहर में पानी की कमी नहीं होगी। दो दिन 24 घंटे जलापूर्ति होगी। इसमें 18 घंटे लो और छह घंटे तेज प्रेशर के साथ पानी आएगा। इसके साथ ही रिजर्व में टैंकर भी रखे गए हैं। 
विज्ञापन
Holi 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम के जलकल विभाग ने होली पर भरपूर जलापूर्ति की तैयारी की है। रंग वाले दिन सुबह से देर शाम तक तीन बार जलापूर्ति की जाएगी। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता सिद्वार्थ कुमार ने बताया कि पाइप लाइनों में 24 घंटे पानी रहेगा पर पूरे प्रेशर के साथ 12-16 घंटे तक आपूर्ति मिलेगी। अगर कहीं कोई कमी आती है तो कर्मचारी उसे ठीक करने के लिए सूचना के तत्काल बाद पहुचेंगे। 

विज्ञापन


शहर में जोनवार टीमें लगाई गई हैं। अगर कहीं कोई दिक्कत आए तो 0581-6612200 या 7055519615, 7055519610, 9411824493, 9411824425 आदि पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर समस्या है तो 0581-6612200 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

अधिकारियों के मुताबिक होली पर पानी की खपत सबसे अधिक होती है। राम बरात में भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाती है। इसको लेकर टैंकर रिजर्व में रखे गए हैं। साथ ही ओवरहेड टैंक में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर टैंक से पानी की आपूर्ति में समस्या आती है या मोटर आदि में दिक्कत होती है तो तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


तय योजना के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह छह से नौ और दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज प्रेशर से पानी की आपूर्ति होगी। हालात को देखते हुए यह समय भी आगे-पीछे हो सकता है। 

विज्ञापन

29 टैंकरों में से 18 रामबारात के लिए
जलकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 29 टैंकर अभी उनके पास हैं। इनमें 18 टैंकर रामबारात में लगेंगे। छह टैंकर रिजर्व में रखे गए हैं और पांच टैंकरों को क्षेत्र में तैनात किया जाना है। अगर कहीं पर पानी की आपूर्ति फेल होती है तो रिजर्व में रखे टैंकरों को भेजा जाएगा। इसकी ड्यूटी सुपरवाइजर की होगी, जिसको वाटर सप्लाई की हर एक अपडेट कंट्रोल रूम में देनी है। सुपरवाइजर को ओवरहेड टैंक में तैनात कर्मी रिपोर्ट करेंगे। वैसे परेशानी होने पर क्षेत्रीय जनता सीधे कंट्रोल रूम और सुपरवाइजर को परेशानी बता सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें