फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिर्फ चार ही अग्निशमन सिलिंडर थे गैस एजेंसी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी मालिक ने आईओसी और अग्निशमन विभाग की टीम को बताया
विज्ञापन

बरेली। रजऊ परसपुर में गैस एजेंसी गोदाम के बाहर सिलिंडरों से भरे ट्रक में हुए विस्फोटों के बाद हादसे की वजह जानने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू हो गई है। दूसरे दिन अग्निशमन विभाग और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की टीम ने जांच की। एजेंसी मालिक ने अग्निशमन टीम से पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उनके पास चार ही अग्निशमन सिलिंडर थे। कहा कि आग से कंप्यूटर व अन्य रिकॉर्ड नष्ट हो गए।
मंगलवार को अग्निशमन विभाग के दरोगा व सिपाही घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने एजेंसी स्वामी मनोज शर्मा से पूछा कि आपके पास कितने अग्निशमन सिलिंडर थे तो उन्होंने जवाब दिया कि चार सिलिंडर हमेशा यहां रखते हैं जो भरे हुए थे। इस पर टीम ने हैरानी जताई कि इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर होने के बाद भी अग्निशमन व्यवस्था काफी कम है। अन्य तरह के रिकाॅर्ड की जानकारी मांगी तो एजेंसी मालिक ने जवाब दिया कि उनका दफ्तर भी आग से नष्ट हो गया। इसी में कंप्यूटर, डाटा व लिखित रिकाॅर्ड था। इसकी व्यवस्था करने में अभी समय लगेगा। डीएम के निर्देश पर बनाई गई डीएसओ की टीम बुधवार को नुकसान का आकलन कर सकती है। राजस्व टीम भी फसलों को हुई क्षति का आकलन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ये हुआ था हादसा
- सोमवार दोपहर रजऊ गांव में महालक्ष्मी गैस एजेंसी के बाहर आकर रुके सिलिंडर से भरे ट्रक के केबिन में आग लग गई, इसके बाद आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। ट्रक में 360 गैस सिलिंडर भरे थे। इनमें से सौ से ज्यादा फट गए। जबकि बाकी सिलिंडर दूर जा गिरे। सोमवार को एजेंसी पर अवकाश होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें