फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुएं के पास नहीं थे सुरक्षा इंतजाम, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में गिरकर छात्र लविश की मौत के मामले में परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि कुएं के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। स्कूल प्रबंधन को जब कुआं पास में होने की जानकारी थी तो उन्होंने इंटरवल में स्कूल का गेट बंद क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

इधर, स्कूल प्रबंधन ने भी अपनी ओर से सफाई दी है। विद्यालय प्रबंधक चिरौंजीलाल ने बताया कि उनका विद्यालय कक्षा एक से पांच तक मान्यता प्राप्त है और इसमें लगभग 50 बच्चे पढ़ते हैं। उनके स्कूल में अनुज का प्रवेश था, लविश अपने भाई के साथ कुछ दिनों से स्कूल आने लगा था। आरटीई के तहत उसका प्रवेश होना था, लेकिन उम्र कुछ दिन कम होने से प्रवेश नहीं हो सका था। जिस कुएं में बच्चा गिरा, वह ग्राम पंचायत का सार्वजनिक कुआं है। उसमें मुंडेर नहीं है। लापरवाही का आरोप सही नहीं है। जैसे ही बच्चे के गिरने की बात पता लगी, मैं खुद कुएं में उतरने लगा। स्कूल परिवार भी इस घटना से आहत है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि लविश के पिता टिंकू बाबू ने स्कूल के प्रबंधक चिरौंजीलाल, शिक्षक नरेंद्रपाल और शिल्पी के खिलाफ लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कुओं और गड्ढों को ढकने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों का निरीक्षण करें। यदि स्कूलों के आसपास कोई खुला कुआं, गहरा गड्ढा या खुला नाला मौजूद है तो उसे तत्काल जाल डलवाकर या अन्य सुरक्षित माध्यमों से ढकने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें