फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अखिलेश के आने की रहीं चर्चाएं, पहुंचे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने की चर्चाएं सियासी गलियारे में तैर रही हैं। फिलहाल, अब तक उनका कोई कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों के पास नहीं आया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जरूर संजय नगर में एक कार्यक्रम कर चुके हैं। इसके अलावा सपा ने पार्टी प्रवक्ता नेहा यादव को कुछ दिन जनसंपर्क अभियान में लगाया था। इसके अलावा कोई बड़ा नेता इस चुनाव में नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

11 मई को मतदान होना है और नौ मई की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। भाजपा ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं को लगाकर पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, विपक्षी दलों में बड़े नेता नदारद दिखे। सपा मुखिया अखिलेश यादव के सात मई के आने की चर्चाएं रहीं, मगर वह चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचे। इसके पीछे दो कारण निकलकर सामने आए।
शाहजहांपुर में अचानक सपा प्रत्याशी के भाजपा में जाने से वह नाराज थे और बरेली में सपा समर्थित प्रत्याशी होने से वह चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए। बसपा में भी एक सांसद के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार के लिए मैदान में दिखाई नहीं दिया। कांग्रेस में भी कोई बड़ा नेता प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा ने बड़े नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की पूरी फौज चुनाव में लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें