फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार बच्चों के अपहरण का मचा शोर, पुलिस ने मामले को किया खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। क्षेत्र के गांव केसरपुर में दिनदहाड़े जंगल से एक चौपहिया वाहन से चार बच्चों के अपहरण का शोर मच गया। हालांकि बाद में बच्चे अपने रिश्तेदार के घर पर मिले। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने अपहरण की बात को सिरे से खारिज कर दिया। सीओ मीरगंज अजय कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार भी पहुंचे। बच्चों के रिश्तेदार को पूछताछ के लिए थाने ले आए।
विज्ञापन

बच्चों के परिजनों ने बताया कि आठ वर्षीय सुभान, नौ वर्षीय अल्तमश पुत्र नासिर कुरैशी, सात वर्षीय सोहिद, आठ वर्षीय भूरा उर्फ मानस पुत्र मोहम्मद आलम गांव के बाहर जंगल में खेल रहे थे। तभी शाहबाजपुर निवासी रिश्तेदार का फोन आया कि उनके बच्चों का अपहरण हो गया है। हालांकि बाद में बच्चे मिल गए। सीओ अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में शाहबाजपुर निवासी ग्रामीण ने बताया कि बच्चों के परिजनों को सतर्क करने के लिए अपहरण की सूचना दी थी, ताकि आगे से वे इन बच्चों को जंगल में अकेले न भेजे। फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें