There was an objection to the ground in Bbia Trncing
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर निगम बभिया में नया ट्रंचिंग ग्राउंड बनाना चाहता है, लेकिन स्थानीय लोग इसके खिलाफ हैं। बभिया में पहले से आ रही आपत्तियाें के बाद नगर निगम की ओर से इसके रेट फिक्स करके डीएम को सौंप दिए गए थे, उस पर मांगी गई आपत्तियों पर सोमवार को अंतिम दिन केवल एक ने अपनी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने कई कारण बताते हुए यहां ट्रंचिंग ग्राउंड न बनने की वकालत की है।
चौबारी के पूर्व प्रधान जयवीर सिंह के नेतृत्व में बभिया, उमरसिया, चौबारी, अंगुरी टांडा के साथ स्थानीय किसान का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस का केंद्र है। स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, चकरोड भी नहीं है। आसपास के ग्रामीणाें की भूमि खेती लायक नहीं बचेगी। रामगंगा यहां से समीप है जिससे नदी प्रदूषित होने का खतरा है। उनकी आपत्तियाें को डीएम ने गंभीरता से सुना है। इसके साथ ही आपत्ति का समय भी सोमवार को समाप्त हो गया।