फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कब्जा हटाने के मामले में प्रधान-जेई में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम मलसाखेड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों में अतिक्रमण रोड़ा बन गया है। इसके अंतर्गत बन रहे ओवरहेड टैंक के लिए दी गई ग्राम समाज की जगह पर कब्जा हटवाने को लेकर प्रधान व जल निगम के जेई में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के दो तरफ ग्राम समाज की भूमि है। एक तरफ की कुछ ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्के मकान बनाने के बाद निकलने का रास्ता छोड़ दिया है, जबकि दूसरी तरफ की ग्राम समाज की कुछ भूमि पर पड़ोसी खेत स्वामी ने कब्जा कर अपने खेत में मिला लिया है।
प्रधान तारावति के पति मोतीराम वर्मा का कहना है कि निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के दोनों तरफ की ग्राम समाज की भूमि पर से कब्जा हटना चाहिए, लेकिन एसडीएम ने सिर्फ एक तरफ का कब्जा हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यहां जल निगम के जेई पहुंचे और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, लेकिन इस बात को जेई और प्रधान के पति में नोकझोंक हो गई। इधर, एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने कहा कि जमीन की पैमाइश कराई गई है। कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। अगर प्रधान या किसी को आपत्ति है तो हमसे आकर बात करें।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में बन रहे ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, जिसमें कुछ ही कार्य हुए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें