आंवला। नौगवां ठाकुरान के ग्रामीण ने सहखातेदार के वारिस पर खतौनी में उसको मृत दिखाकर उसकी जमीन की वरासत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित श्यामलाल ने शुक्रवार को एसडीएम को शिकायतीपत्र सौंपा है।
एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि वह अविवाहित हैं। दिल्ली में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी खतौनी निकलवाई तो उनको पता चला कि उनको मृत दर्शाकर जमीन की वरासत कुछ लोगों ने अपने नाम दर्ज करा ली है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि सहखातेदार के वारिसों ने राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ करके यह कार्य कराया है। मामले में गंभीरता से लेते हुए एसडीएम विदुषी सिंह ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। संवाद