फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जेल में रची थी भागने की साजिश, एसओजी ने खंगाला रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हवालात से फरार हिस्ट्रीशीटर अंकित यादव और गैंगस्टर सचिन सैनी की तलाश में पुलिस व एसओजी की पांच टीमों ने कई शहरों को मथा। एसओजी ने जेल में इनसे मिलने वालों का रिकॉर्ड खंगाला। पता लगा कि दोनों कई दिनों से भागने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान शाम के वक्त दोनों खिड़की की सरिया काटकर फरार हो गए थे। मामले में एक दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित किया गया था। एसएसपी ने उनकी तलाश में एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। उनके घरों से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक कई जगह दबिश दी पर उनका कोई पता नहीं लग सका। उनके परिचितों और दोस्तों के नंबर सर्विलांस पर लगाकर डिटेल जुटाई जा रही है।
जेल में मुलाकात करने वालों की भी तलाश
एसओजी ने दोनों के परिचित उन लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है जो जेल में इनसे मिलने आए थे। जेल के रजिस्टर से उनके नाम व नंबर लेकर तलाश की जा रही है। संभावना ये भी है कि पिछली तारीखों में कोर्ट परिसर में मुलाकात के दौरान भी किसी परिचित ने इन्हें हेक्सा आरी का टुकड़ा दे दिया हो। सूत्रों के मुताबिक ये हर मुलाकात में उसी खिड़की के पास बैठते थे और धीमे धीमे सरिया काटते रहते थे। इनके भागने में कुछ बंदियों की भूमिका बताई जा रही है। एसओजी ने शनिवार को उनसे भी पूछताछ की।
विज्ञापन

मुकदमे में बढ़ सकता है नाम
लापरवाही के मामले में दरोगा वीरेंद्र कुमार, सिपाही प्रांशू कुमार और रॉबिन निलंबित किए गए थे। उनकी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। तीनों अगर मिलीभगत के दोषी पाए गए तो बंदियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में इनका नाम शामिल किया जा सकता है।

दोनों बंदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार-पांच टीमें लगाई हैं। सभी टीम को अलग लक्ष्य दिए हैं। जेल में इनसे साथियों व मिलने वालों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें