बरेली। बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर एक साल पहले सिर्फ त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था। अब टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का भी संचालन किया जा रहा है। फरवरी में भी इस रेल ट्रैक के 15 पेंड्रोल क्लिप खोल लिए गए थे। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से मामले की जांच चल रही है। अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। बरेली-पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड का काफी हिस्सा वन क्षेत्र में आता है। ऐसे में सुरक्षा सवालों के घेरे में रहती है। फरवरी में हुई घटना का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। एक ओर, रेलवे अधिकारी जहां चौबीस घंटे रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग का दावा कर रहे हैं, वहीं यह घटना उनकी पोल खोल रही है। संवाद