फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा-सपा प्रत्याशी के बीच चुनाव खर्च में भी रही कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबले में शामिल भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के बीच चुनाव के दौरान खर्च करने में भी कांटे की टक्कर रही। दोनों प्रत्याशियों ने पांच मई को चुनाव प्रचार खत्म होने तक प्रचार पर जमकर खर्च किया। नौ प्रत्याशियों में भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप ने सर्वाधिक 43.15 लाख तो सपा के नीरज मौर्य ने 40.31 लाख रुपये खर्च किए। बसपा प्रत्याशी आबिद अली 10.20 लाख रुपये खर्च कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा निर्वाचन कार्यालय ने जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 95 लाख रुपये तय की है। बरेली और आंवला लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान हुआ था। इससे पहले पांच मई को चुनाव प्रचार खत्म हो गया था। नामांकन कराने के बाद एक मई तक भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने 17.63 लाख और सपा के नीरज मौर्य ने 29.70 लाख रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च किए थे। बसपा के आबिद अली ने इस दौरान 7.36 लाख रुपये खर्च किए थे।
एक मई तक चुनाव खर्च में नीरज मौर्य, धर्मेंद्र कश्यप से आगे रहे, लेकिन एक से पांच मई तक पांच दिन में 25.51 लाख रुपये खर्च कर धर्मेंद्र ने नीरज मौर्य को पीछे छोड़ दिया। इन पांच दिनों में नीरज मौर्य ने 10.60 लाख तो बसपा के आबिद अली ने 2.84 लाख रुपये खर्च किए। सबसे कर्म 14,500 रुपये खर्च करने वाले प्रत्याशी वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर रहे। पीस पार्टी के कौसर खान ने 1.07 लाख, भारत जोड़ो पार्टी के आमिर खान ने 1.48 लाख, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह ने 1.05 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें