फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में मेडिकल कॉलेज नहीं, एम्स के लिए कर रहा पैरवी : वनमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया। वह बरेली में सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं बल्कि एम्स की स्थापना के लिए पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरेली में तीन निजी मेडिकल कॉलेज पहले से हैं। ऐसे में यहां मेडिकल कॉलेज नहीं, बल्कि एम्स की जरूरत है। बरेली में एम्स की स्थापना से आसपास के जिलों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

डॉ. अरुण कुमार का शनिवार को एक बयान वायरल हुआ था। इसमें वह प्रदेश सरकार के बजट की तारीफ कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि बरेली के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की कोई जरूरत नहीं है। यहां पहले से तीन निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
उन्होंने कहा कि वह 300 बेड अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में पीपीपी मॉडल पर चालू कराने और बरेली से लखनऊ शिफ्ट किए गए क्रिटिकल केयर सेंटर को वापस बरेली लाने के लिए भी शासन स्तर पर पैरवी कर रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के साथ उनकी मंगलवार को बैठक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों से भी उन्होंने इस संबंध में बात की है। उनका प्रयास और प्राथमिकता बरेली में एम्स की स्थापना कराना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें