पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते 31 तक होगा परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन, चार उर्स विशेष ट्रेनें भी
बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भारी भीड़ के कारण चरमराई यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए रेलवे 13 परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। शनिवार को इनकी समय सारणी जारी कर दी गई। कुछ ट्रेनों का संचालन शनिवार से ही शुरू भी कर दिया गया। इससे पहले रेलवे बरेली होते हुए गुजरने वाली आठ ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त जनरल कोच लगा चुका है, लेकिन यह नाकाफी साबित हुए।
शनिवार को जिन ट्रेनों की समय सारणी जारी की गई है उनमें 04322 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन बरेली से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद तिलहर, शाहजहांपुर, रोजा, हरदोई, बालामऊ होते हुए लखनऊ जाएगी। 04316 बालामऊ-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन बालामऊ से दोपहर 1:15 बजे चलने के बाद हरदोई, शाहजहांपुर होते हुए 4:20 बजे बरेली आएगी। यहां से रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार होते हुए रात 10:45 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
04315 योग नगरी ऋषिकेश-बालामऊ विशेष ट्रेन दोपहर 2:30 बजे योग नगरी त्रषिकेश से चलने के बाद शाम 7:35 बजे बरेली आएगी। 04317 सहारनपुर-बालामऊ विशेष ट्रेन शाम 5:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रात 10:35 बजे बरेली आएगी और 1:10 बजे बालामऊ पहुंचेगी। 04318 मुरादाबाद-सहानपुर विशेष ट्रेन दोपहर 1:15 बजे मुरादाबाद से चलेगी और 4:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
इसके अलावा 04311 बालामऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन शाम छह बजे बालामऊ से चलने के बाद रात 10:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04312 दिल्ली-बालामऊ विशेष ट्रेन सुबह 4:30 बजे दिल्ली से चलने के बाद 9:05 बजे बरेली आएगी और दोपहर 12 बजे बालामऊ पहुंचेगी।
04329 मुरादाबाद-सहारनपुर विशेष ट्रेन रात 11:50 बजे मुरादाबाद से चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 04313 बालामऊ-सहानपुर विशेष ट्रेन शाम छह बजे बालामऊ से चलने के बाद रात 10:50 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के तीन बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
04314 सहारनपुर-बरेली विशेष ट्रेन तड़के 4:15 बजे सहारनपुर से चलने के बाद सुबह 9:10 बजे बरेली आएगी। 04323 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष ट्रेन दोपहर एक बजे मुरादाबाद से चलने के बाद 2:35 बजे बरेली आएगी और शाम 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
04330 हरदोई-दिल्ली विशेष ट्रेन दोपहर एक बजे हरदोई से चलने के बाद 2:45 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04324 दिल्ली-बालामऊ विशेष ट्रेन को मुरादाबाद तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन रात नौ बजे दिल्ली से चलने के बाद 12:15 बजे मुरादाबाद आएगी। 04343 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन दोपहर दो बजे हरिद्वार से चलने के बाद शाम 6:28 बजे बरेली आएगी और 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। संवाद
उर्स के दौरान इन विशेष ट्रेनों का संचालन
आला हजरत उर्स के दौरान भी रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। मुरादाबाद-लखनऊ के बीच 04370 विशेष ट्रेन 30 अगस्त को चलाई जाएगी। मुरादाबाद से दोपहर 2:10 बजे चलने के बाद यह ट्रेन रामपुर होते हुए चार बजे बरेली जाएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04372 मुरादाबाद-लखनऊ विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात मुरादाबाद से चलने के बाद रामपुर होते हुए रात 9:05 बजे बरेली आएगी और रात एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04308 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04310 बरेली-लखनऊ विशेष ट्रेन 31 अगस्त को बरेली से शाम 7:20 बजे चलने के बाद रात 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।